लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ाई में महाराष्ट्र को मिला केरल का साथ, केरल के 100 से अधिक डॉक्टर व नर्स आएंगे मुंबई

By भाषा | Updated: June 1, 2020 13:33 IST

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए केरल से 16 डॉक्टरों की टीम सोमवार तक मुंबई पहुंच जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअगले कुछ दिनों में 50 डॉक्टरों और 100 नर्सों की टीम केरल से मुंबई पहुंच जाएगी।मुंबई को स्वास्थ्य कर्मचारियों के रुप में अधिक लोगों की जरुरत है।

मुंबई: कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मुंबई के स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने के लिए केरल के 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स मुंबई आएंगे। तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुंबई को स्वास्थ्य कर्मचारियों के रुप में अधिक लोगों की जरुरत है।

16 डॉक्टरों की टीम सोमवार तक मुंबई पहुंच जाएगी। कुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में 50 डॉक्टरों और 100 नर्सों की टीम केरल से मुंबई पहुंच जाएगी। कुमार दो अन्य डॉक्टरों के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम सेवन हिल्स अस्पताल में काम करेंगे।

यह स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित है और उन्हें स्वेच्छा से कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में अपना सहयोग देना चाहिए। केरल से मुंबई आने वाले सेवारत हैं और सभी ने स्वेच्छा से सहयोग करने की हामी भरी है।” कुमार ने कहा कि वह केरल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं लेकिन वह भी निजी डॉक्टरों के साथ मुंबई में कोविड-19 से इस संघर्ष में सहयोग के लिए आए हैं।  

बता दें कि महाराष्ट्र पर कोरोना वायरस का कहर जारी है। रविवार को ही महाराष्ट्र में कोविड 19 के 2487 नये मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से केवल रविवार को ही महाराष्ट्र में 89 लोगों की मौत हुई हैं। नये मरीज़ों और कोविड 19 से हुई मौतों को जोड़ दे तो महाराष्ट्र में कुल 67,655 मामले हो गये हैं।

कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 2286 तक पहुंच गई हैं। वहीं रविवार को महाराष्ट्र में 1248 मरीज़ इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर चले गये। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कुल 29, 329 मरीज़ ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के प्रसार की बात करें तो इसके 35 ज़िले प्रभावित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रकेरलमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए