लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को लेंगे CM पद की शपथ, पेश किया ‘महा विकास आघाड़ी’ सरकार के गठन का दावा

By भाषा | Updated: November 26, 2019 23:15 IST

Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख और कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना गठबंधन के सीएम के चेहरे उद्धव ठाकरे ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश कियाउद्धव ठाकरे अब 1 दिसंबर के बजाय 28 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

मुंबई: शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उद्धव ठाकरे मंगलवार रात राजभवन पहुंचे और महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। 

एएनआई के मुताबिक, उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अब 28 नवंबर को शपथ लेंगे। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में उद्वव के 1 दिसंबर को शपथ लेने की बात कही गई थी।

महा विकास अघाड़ी के नेताओं राज्यपाल को पेश किया सरकार बनाने का दावा

शिवसेना के एक नेता ने बताया कि राज्यपाल से मिलने पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के विधायक दलों के नेता भी साथ थे। महा विकास अघाड़ी के विधायकों और नेताओं ने उद्धव ठाकरे को अपना नेता घोषित करने वाला पत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा।  

उन्होंने बताया, ‘‘हम राज्यपाल के सामने सरकार गठन के दावे के लिए एक संयुक्त बयान पेश कर रहे हैं। हम जरूरी प्रक्रिया के तहत, तीनों दलों के सभी विधायकों के समर्थन का प्रमाण भी राज्यपाल को पेश करेंगे।’’ 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करने के आदेश के बाद एक दिन पहले ही मंगलवार को एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी सरकार के पास बहुमत न होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज