लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बाद NCP ने भी बनाई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए कमेटी, सत्ता के लिए लगाया जा रहा एड़ी-चोटी का जोर

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2019 13:58 IST

Maharashtra: 288 सीटों सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर घोषित हुआ था, जिसमें 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी सरकार के गठन की कोशिशें जारी हैं।। प्रदेश में कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बातचीत करने के लिए समिति का गठन किया है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी सरकार के गठन की कोशिशें जारी हैं। प्रदेश में कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बातचीत करने के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति में पार्टी के नेता जयंत पाटिल, अजीत पवार, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और नवाब मलिक शामिल हैं।

इसस पहले कांग्रेस ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बात करने के लिए कमेटी का गठन किया, जिसमें अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, मानिकराव ठाकरे, बालासाहेब थोराट और विजय वडेटिवार शामिल हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के संकेत एनसीपी नेता अजीत पवार ने दे दिये हैं।  अजीत पवार का कहना है कि आज हमारे नेता जयंत पाटिल महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट बालासाहेब थोराट से बात करेंगे। यह बातचीत आगे की पार्टियों के बीच चर्चा और तारीख आदि तय करने को लेकर होगी। इसके बाद बीमार हुए शिवसेना नेता संजय राउत की अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एकबार फिर दोहराया है कि महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री बनेगा। 

आपको बता दें कि 288 सीटों सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर घोषित हुआ था, जिसमें 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जमकर खींचतान हुई और दोनों पार्टियों में तालमेल नहीं बन सका। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज