लाइव न्यूज़ :

फोन पर हेलो नहीं 'वंदे मातरम' बोलना होगा, महाराष्ट्र में सरकारी अधिकारियों के लिए आदेश जारी

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2022 08:42 IST

महाराष्ट्र सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि राज्य में सरकारी अधिकारी अब टेलीफोन या मोबाइल से बात करने के दौरान सबसे पहले 'हेलो' की जगह 'वंदे मातरम' बोलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब सरकारी अधिकारियों को टेलीफोन या मोबाइल पर बात करने के दौरान वंदे मातरम बोलना होगा।महाराष्ट्र की सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं, सपा नेता अबू आजमी ने उठाए सवाल।अबू आजमी ने पूछा- मौजूदा सीएम पहले 'जै महाराष्ट्र' बोला करते थे, अब ये बोलना अपराध है क्या

मुंबई: महाराष्ट्र में अब सरकारी अधिकारियों को आम लोगों या किसी अन्य अधिकारी से टेलीफोन या मोबाइल पर बात करने के दौरान सबसे पहले हेलो नहीं बल्कि 'वंदे मातरम' बोलना होगा। इस संबंध में राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से आदेश शनिवार को जारी कर दिए गए। ये आदेश सरकारी अधिकारियों सहित उन संस्थानों और उसके कर्मचारियों के लिए भी हैं जो सरकार की ओर से जारी जारीं फंड पर चलते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी जीआर (सरकारी आदेश) में कहा गया है कि अधिकारी उनसे मिलने आने वाले आम लोगों में भी वंदे मातरम को अभिवादन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता पैदा करें। जीआर में कहा गया है कि 'हेलो' शब्द पश्चिमी संस्कृति की नकल है और सिर्फ 'बिना किसी खास अर्थ के अभिवादन का तरीका है और इससे कोई स्नेह पैदा नहीं होता है।'

हाल ही में शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस प्रस्ताव को रखा था। बाद में उन्होंने इससे पीछे हटते हुए कहा था कि राष्ट्रवाद को दर्शाने वाले किसी भी समकक्ष शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था, 'हम आजादी के 76वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए, मैं चाहता हूं कि अधिकारी हेलो के बजाय फोन पर वंदे मातरम' कहें। उन्होंने कहा था कि 'मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक फोन पर वंदे मातरम कहें।' हालांकि इस प्रस्ताव पर कई विरोध भी हुए थे। मुस्लिम संगठनों ने भी आपत्ति जताई थी। 

सपा नेता अबू आजमी ने उठाए सवाल

वंदे मातरम बोलने के आदेश पर सपा नेता अबू आसिम आजमी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसा आदेश निकाला है, ताकि हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरार आए। उन्होंने कहा कि हम अपने देश से प्रेम करते हैं लेकिन केवल अल्लाह के सामने सिर झुकाते हैं। हम कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेंगे।

अबू आजमी ने साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल पूछा कि 'आप हमेशा बाला साहेब की तरह 'जै महाराष्ट्र' बोला करते थे तो फिर बीजेपी और आरएसएस के दवाब में आकर इसे छोड़ने के लिए क्यों कह रहे हैं। ‘जै महाराष्ट्र’ बोलना देशद्रोह है क्या?

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेभारतीय जनता पार्टीAbu Asim Azmi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'