लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सरकार ने सीएनजी पर वैट घटाकर 13.5 फीसदी से 3 फीसदी किया, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर

By विशाल कुमार | Updated: March 26, 2022 14:24 IST

यह फैसला उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने लिया। सीएनजी दरों में भारी कमी से टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा में यात्रा करने वाले आम आदमी को फायदा होगा जो सीएनजी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएनजी दरों में भारी कमी से यात्रा करने वाले आम आदमी को फायदा होगा।सीएनजी को डीजल और पेट्रोल की तुलना में पर्यावरण के अधिक अनुकूल माना जाता है।

मुंबई:महाराष्ट्र में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों पर से राज्य सरकार ने शनिवार को मूल्य वर्धित कर (वैट) को 1 अप्रैल से 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इसके बाद राज्य में सीएनजी की कीमतों में कमी आएगी।

यह फैसला उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने लिया। सीएनजी दरों में भारी कमी से टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा में यात्रा करने वाले आम आदमी को फायदा होगा जो सीएनजी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

सीएनजी की कीमतों को कम करने के लिए सरकार का जोर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने की ओर भी है। सीएनजी को डीजल और पेट्रोल की तुलना में पर्यावरण के अधिक अनुकूल माना जाता है।

दो सप्ताह के बजट सत्र के दौरान पवार ने घोषणा की थी कि सरकार सीएनजी की कीमतों को कम करने के उपाय शुरू करेगी। उसके अनुसार ही शुक्रवार को बजट सत्र के अंतिम दिन, मंत्री ने वित्त विभाग को प्रक्रिया शुरू करने और उस आशय की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।

पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा आम आदमी को राहत देने की दिशा में प्रयास किया है। सीएनजी में वैट में कमी उसी दिशा में एक कदम है। इससे उन लाखों-लाखों लोगों को मदद मिलेगी जो रोजाना आने-जाने के लिए ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों पर निर्भर हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रतेल की कीमतेंअजित पवारउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?