लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने सावरकर जयंती को 'स्वतंत्र वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की, राज्यभर में कार्यक्रमों का होगा आयोजन

By अनिल शर्मा | Updated: April 11, 2023 16:05 IST

सीएम शिंदे के कार्यालय ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार 28 मई को "वीर सावरकर के विचारों का प्रचार" करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। राज्य सरकार सावरकर के विचारों का प्रचार" करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

मुंबई: महाराष्ट्र में अब से हर साल 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती को 'स्वतंत्र वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उनके कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र सरकार 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती को 'स्वतंत्र वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाएगी।

यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सावरकर गौरव यात्रा के बाद की गई है, जिसके दौरान पार्टी के नेता सावरकर के जीवन और कार्यों का गुणगान करने के लिए राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।

सीएम शिंदे के कार्यालय ने ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार 28 मई को "वीर सावरकर के विचारों का प्रचार" करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

सीएमओ ने कहा कि सावरकर की जयंती को 'स्वातंत्र्य वीर गौरव दिवस' के रूप में मनाने की मांग उद्योग मंत्री उदय सामंत ने हिंदुत्व विचारक के "प्रगतिशील विचारों", "साहस" और "योगदान" के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के लिए उठाई थी। 

वहीं पिछले महीने ही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता गंवाने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि  "मेरा नाम सावरकर नहीं है। मैं गांधी हूं। मैं माफी नहीं मांगूंगा"। राहुल गांधी के बयान के बाद महाराष्ट्र में उनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं विरोधी पार्टियों ने भी उनकी आलोचना की। 

 

टॅग्स :Veer Savarkarएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?