लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार गणेश उत्सव को लेकर जारी किया सर्कुलर, समारोह आयोजित करने वालों को लेनी होगी अनुमति

By अनुराग आनंद | Updated: July 11, 2020 18:20 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिछले दिनों राज्य के लोगों से गणेश उत्सव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव को लेकर कहा कि लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजाय, रक्तदान शिविर जैसी सामाजिक सेवा की पहल करें।महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव को लेकर ये भी कहा कि आयोजन के लिए दान पर जोर न दें, केवल स्वैच्छिक दान ही लें।

मुंबई: उद्धव ठाकरे सरकार के गृह विभाग ने इस वर्ष गणेशोत्सव समारोह के लिए संबंधित नगर पालिका या स्थानीय प्राधिकरण से पहले ही अनुमति लेने का सर्कुलर जारी किया है।

राज्य सरकार की ओर से सभी 'मंडलों' के लिए एक परिपत्र जारी कर यह भी कहा गया है कि इस उत्सव के दौरान अधिकतम मूर्ति की ऊंचाई 4 फीट होनी चाहिए। 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र राज्य में बढ़ रहे हैं।  ऐसे में साफ है कि इस बार गणेश उत्सव पर कोरोना महामारी का भी असर पड़ने वाला है।

गणेश उत्सव को लेकर सरकार ने बनाए ये नियम-

महाराष्ट्र सरकार ने पंडालों में चार फुट से ऊंची गणेश प्रतिमा की इजाजत नहीं होगी। महाराष्‍ट्र होम डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई एसओपी के अनुसार, घर के लिए गणेश प्रतिमा अधिकतम 2 फुट की होनी चाहिए।

लोग घर पर ही गणेश महोत्‍सव की पूजा करें। वहीं अगर किसी को प्रतिमा खरीदनी है तो पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें।सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए इस बार गणेश महोत्‍सव एकदम साधारण तरीके से मनाया जाएगा। इस बार घर के अंदर ही गणेश महोत्‍सव का आयोजन और घर के अंदर ही विसर्जन करने की कोशिश करें। 

अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी कृत्रिम तालाब में विसर्जन करें। 2021 की माघी गणपति तक विसर्जन स्थगित करना चाहिए।   

अजित पवार ने भी कोरोना को लेकर लोगों से गणेश उत्सव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की-

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिछले दिनों राज्य के लोगों से गणेश उत्सव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की थी। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कोरोना संक्रमण के चलते पुणे के मंडलों द्वारा आगामी गणेशोत्सव धूमधाम से नहीं मनाने का फैसला लिए जाने का स्वागत किया था।

उपमुख्यमंत्री पवार ने विश्वास जताया था कि मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में भी मंडल मौजूदा महामारी को देखते हुए ऐसा ही निर्णय लेंगे। महाराष्ट्र में प्रति वर्ष मनाया जाने वाला गणेशोत्सव यहां के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेगणेश जयंतीगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज