लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में किया 1,500 रुपए का इजाफा, प्रतिमाह इतनी हुई सैलरी, विपक्ष नाखुश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 15:35 IST

पटोले की पार्टी की सहयोगी वर्षा गायकवाड़ ने कोविड महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अच्छे काम को देखते हुए दिवाली बोनस की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल कुल ने भी कहा कि बढ़ोतरी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले, आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह 6,500 रुपये मिलते थे। मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें 8000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि नाममात्र की है।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने शुक्रवार को विधानसभा को यह जानकारी दी। हालांकि विधायकों ने इस वृद्धि को अपर्याप्त बताया है।

 सावंत ने प्रश्न काल के दौरान कहा, “पहले, आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह 6,500 रुपये मिलते थे। अब उन्हें आठ हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, वे जिन 56 गतिविधियों पर काम करती हैं, उनके बदले उन्हें 200-3,000 रुपये मिलते हैं।” उन्होंने कहा कि हाल के बजट में इसके लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। 

मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उन्हें बीमा कवर, मोबाइल बिल रिचार्ज और पेंशन भी मिलती है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि नाममात्र की है। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि बढ़ोतरी अधिक होनी चाहिए, खासकर मोबाइल रिचार्ज में।

पटोले की पार्टी की सहयोगी वर्षा गायकवाड़ ने कोविड महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अच्छे काम को देखते हुए दिवाली बोनस की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल कुल ने भी कहा कि बढ़ोतरी कम है। 

गौरतलब है कि आशा कार्यकर्ताएं लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग करती आ रही हैं। साल 2021 इसको लेकर राज्यव्यापी हड़ताल की थीं।  आशा वर्कर्स ने तय वेतन की मांग की थी। उनका कहना था कि  सरकार हमें रीढ़ कहती है लेकिन वेतनमान नहीं बढ़ाती। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज