लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: खारकोपर स्टेशन पर लोकल ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, अन्य ट्रेनों की आवाजाही ठप्प

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 13:07 IST

खरकोपर के रेलवे अधिकारी रजनीश कुमार गोयल के मुताबिक, दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। मामले में जांच जारी है।

Open in App

मुंबई: नवी मुंबई के खारकोपर रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने से पहले ही लोकल ट्रेन के चार डब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 8:46 बजे हुई जब बेलापुर से खारकोपर लोकल ट्रेन आ रही थी। पटरी से डब्बे उतरे की सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह से बेलापुर-खरकोपर-नेरूल लाइन पर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बेलापुर से खारकोपर लोकल ट्रेन के तीन डब्बे मंगलवार सुबह करीब 8:46 बजे खारकोपर स्टेशन में प्रवेश करते समय पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के कारण बेलापुर-खरकोपर-नेरूल लाइन पर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। 

शिवाजी सुतार ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बहाली के लिए राहत ट्रेनें साइट पर भेज दी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि हार्बर लाइन की ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं। पनवेल और अन्य स्थानों से राहत ट्रेनें पटरी से उतरने वाली जगह पर पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि, पटरी से ट्रेन के डिब्बों के उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। 

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे ने भी बयान जारी किया कि, अभी तक किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल ट्रेनों के डब्बे को पटरी से हटाने का काम चल रहा है। 

खरकोपर के रेलवे अधिकारी रजनीश कुमार गोयल के मुताबिक, दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। मामले में जांच जारी है। रेलवे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सेवाओं को फिर से शुरू होने में करीब 4-5 घंटे का समय लगेगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्ररेल हादसामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए