लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर के निकट पांच लोगों के डूबने की आशंका

By भाषा | Updated: September 5, 2021 16:34 IST

Open in App

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह नदी में तैरने गए पांच लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नागपुर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि पड़ोसी यवतमाल जिले से तड़के 12 लोगों का एक समूह यहां आया था और पीड़ित इसी समूह का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि दरगाह जाने के बाद समूह के पांच लोग निकट के कन्हान नदी में तैरने गए। हालांकि, वे बहकर गहरे पानी में चले गए। एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें पानी में बहता हुआ देख इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को नदी के तट पर पांच लोगों के कपड़े मिले। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों आर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। सैयद अरबाज (21), ख्वाजा बेग (19), सप्ताहीन शेख (20), अयाज बेग (22) और मोहम्मद अखुजर (21) का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबरेली में खुदाई के दौरान बगल का मकान ढहा, दो मजदूरों की मौत

भारतपिथौरागढ़ में मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत पांच की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज