लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः ठाणे स्थित 3 फर्नीचर गोदामों में लगी भीषणा आग, ऑपरेशन में लगीं दमकल की 4 गाड़ियां

By अनिल शर्मा | Updated: January 28, 2022 08:27 IST

ठाणे के भिवंडी इलाके में सुमारस चामुंडा कॉम्प्लेक्स में एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग अब 3 और गोदामों में फैल गई है। आग बुझाने में दमकल की 4 गाड़ियां लगी हुई हैं

Open in App
ठळक मुद्दे एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग अब 3 और गोदामों में फैल गई दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं

महाराष्ट्रः ठाणे में भिवंडी क्षेत्र के सुमारस चामुंडा परिसर में 3 फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक पहले एक गोदाम में आग लगी थी जो धीरे-धीरे फैलते हुए 3 और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया है। भिवंडी अग्निशमन विभाग ने कहा कि मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें कोरोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इस महीने में ये चौथी आग की घटना है। इसी महीने के शुरुआती हफ्ते में आग की दो घटनाएं हुईं। 10 जनवरी को मुंबई के भायखला में एक गोदाम में आग लग लगने की घटना हुई थी। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। भायखला में मुस्तफा बाजार के पास स्थित गोदाम में आग लगने की घटना सुबह हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि दमकल की आठ गाड़ियों द्वारा लगभग पांच घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं 3 जनवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में लकड़ी के कबाड़ की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया था कि आग, असल्फा मोहल्ले के सुंदरबाग इलाके में डी सिल्वा परिसर स्थित एक दुकान में सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियों तथा पानी के टैंकर को मौके पर भेजा गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस