लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर पर FIR दर्ज, धोखाधड़ी का लगा आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 12:51 IST

पुणे पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत के बिजनेस पार्टनर के खिलाफ पुणे पुलिस ने दर्ज एफआईआर किरीट सोमैया ने सुजीत पाटकर पर लगाए गंभीर आरोप किरीज सोमैया ने सुजीत पाटकर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

पुणे:महाराष्ट्र शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सासंद संजय राउत के करीबी सहयोगी और बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर के खिलाफ पुणे पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की है।

सुजीत पाटकर के खिलाफ कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी से शिवाजी नगर पुणे का अनुबंध प्राप्त करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की। 

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि पुणे के शिवाजी नगर में जंबो कोविड सेंटर का ठेका उन्होंने धोखाधड़ी से हासिल किया है। गौरतलब है कि ये शिकायत भाजपा के किरीट सोमैया ने की है। उन्होंने पुणे पुलिस को धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

किरीट सोमैया ने संजय राउत के सहयोगी सुजीत पाटकर के खिलाफ साल 2020 में जंबो कोविड केंद्र के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी करने का आरोप लगाया है। 

सोमैया ने आरोप लगाया कि एलएचएमएस के पास स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन फर्जी दस्तावेज जमा करने के बाद पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से 2020 में शिवाजीनगर में जंबो कोविद केंद्र का ठेका हासिल कर लिया।

पुणे पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सुजीत पाटकर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला