लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, अभी तक काबू में नहीं हालात

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2023 10:25 IST

तुर्के पुलिस के अधिकारी अनिल चव्हाण के मुताबिक, शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे लगी आग की सूचना मिलते हुए दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग। शुक्रवार से लगी इस आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है।आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस।

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे के डंपिंग ग्राउंड में शुक्रवार को लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार शाम को लगी इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां जुटी हुई लेकिन शनिवार सुबह तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी ज्यादा है कि इसका धुआं और लपटे दूर-दूर तक उठती दिखाई दे रही है। 

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग कल रात से ही कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। गौरतलब है कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। 

किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं

तुर्के पुलिस के अधिकारी अनिल चव्हाण के मुताबिक, शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे लगी आग की सूचना मिलते हुए दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी। दमकल की गाड़िया आग बुझाने के काम में लगी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

बता दें कि इससे पहले मुंबई के धारावी ब्सती में स्थित अशोक मिल परिसर में बुधवार को भीषण आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के काम में जुट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।

दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार अशोक मिल परिसर में स्थित चार-पांच कपड़े की इकाइयां आग से प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि ये आग दोपहर के समय कपड़ा इकाइयों में लगी थी। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण