लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में परिवार के नौ सदस्यों की मौत: ग्रामीणों ने कहा कि मृतक बंधु विदेश से पैसा मिलने की बात कहते थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 07:15 IST

एक ग्रामीण ने कहा, “दोनों परिवार के लोग पढ़े लिखे थे क्योंकि एक भाई (माणिक) पशु चिकित्सक था जबकि दूसरा (पोपट) एक अध्यापक था। पोपट की बेटी कोल्हापुर में एक बैंक में कार्यरत थी। पूरे परिवार ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया यह चौंकाने वाली बात है।”

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को संदेह है कि मृतकों ने जहर लिया थानिवासियों ने बताया कि परिवार पढ़ा-लिखा थानिवासियं ने कहा कि दिवंगत बंधु पोपट वनमोरे और माणिक वनमोरे अकसर विदेशों से ढेर सारा पैसा मिलने की बात कहते थे

सांगलीः महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। इन मौतों से म्हैसाल गांव के निवासी स्तब्ध हैं। निवासियों ने सोमवार को बताया कि दिवंगत बंधु पोपट वनमोरे और माणिक वनमोरे अकसर कहा करते थे कि उन्हें विदेश की एक कंपनी से “ढेर सारा पैसा” मिलने वाला है।

एक ग्रामीण ने कहा, “दोनों परिवार के लोग पढ़े लिखे थे क्योंकि एक भाई (माणिक) पशु चिकित्सक था जबकि दूसरा (पोपट) एक अध्यापक था। पोपट की बेटी कोल्हापुर में एक बैंक में कार्यरत थी। पूरे परिवार ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया यह चौंकाने वाली बात है।”

उन्होंने कहा कि दोनों भाई गांव वालों से बहुत घुल मिलकर नहीं रहते थे। उन्होंने कहा, “वनमोरे भाई अकसर कहते थे कि उन्हें विदेश स्थित एक कंपनी से ढेर सारा पैसा मिलने वाला है। ऐसा सुनने में आया है कि दोनों भाई कहते थे कि उन्हें तीन हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।” एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि उसने सुना था कि वनमोरे भाइयों ने अपना पुराना घर बेच दिया था और नए मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतकों में उनकी मां, पत्नी और चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि परिवार ने जहर लिया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रआत्महत्या प्रयासSangli
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत