लाइव न्यूज़ :

बापू के संदेश का प्रसार करने के लिए विश्व यात्रा पर निकाला महाराष्ट्र का इंजीनियर करगिल पहुंचा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:29 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाला 30 वर्षीय एक इंजीनियर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए कभी पैदल तो कभी साइकिल पर यात्रा कर रहा है। वह पांच महाद्वीपों में 46 देशों का सफर करते हुए यहां पहुंच गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि नितिन सोनवणे शनिवार को करगिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि रविवार को उन्होंने लद्दाख स्वायत्त पर्वत विकास परिषद (करगिल) के अध्यक्ष एवं कार्यकारी पार्षद फिरोज़ अहमद खान, उपायुक्त और एलएएचडीसी (करगिल) के सीईओ संतोष सुखदेव और करगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इनायत अली चौधरी से मुलाकात की।बयान के मुताबिक, खान ने महात्मा गांधी के सत्य, सद्भाव और अहिंसा के सिद्धांतों का प्रचार करने के लिए पैदल या साइकिल से विभिन्न देशों की यात्रा करने के सोनवणे के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की।सुखदेव ने कहा कि सोनवणे का अद्भुत कार्य लोगों, खासकर युवाओं के लिए गांधीवादी सिद्धांतों और मूल्यों को समझने और उन पर अमल करने के लिए प्रेरणा साबित होगा।कारगिल के एसएसपी ने कहा कि उनकी यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणा होनी चाहिए कि कैसे "हम महात्मा गांधी के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देकर दुनिया में शांति और सद्भाव लाने में योगदान दे सकते हैं।"बयान के अनुसार, सोनवणे ने 18 नवंबर, 2016 को महाराष्ट्र के वर्धा में सेवाग्राम आश्रम से अपनी यात्रा शुरू की और भारत, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, चीन, हांगकांग, मकाऊ, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, मैक्सिको ग्वाटेमाला, होंडुरास, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू सहित 20 देशों में साइकिल यात्रा की। उन्होंने जापान, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, रवांडा, युगांडा, केन्या, इथियोपिया, सूडान, मिस्र, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, आयरलैंड, जर्मनी, स्पेन, जॉर्जिया, तुर्की, सर्बिया, अल्बानिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान सहित 26 देशों में पैदल यात्रा की।बयान के मुताबिक, वह अबतक साइकिल से करीब 25,000 किलोमीटर और पैदल तकरीबन 11,000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। उनकी यात्रा का समापन इसी साल दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर दिल्ली के राजघाट पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज