लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Results 2024: 'यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता', महायुति को प्रचंड बहुमत पाता देख बोले संजय राउत

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2024 11:06 IST

Maharashtra Election Results 2024: महायुति को प्रचंड बहुमत पाता देख उद्धव ठाकरे की शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने नतीजों को जनता का फैसला नहीं बताया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, "यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है..."

Open in App

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक आए रुझानों में, सत्ताधारी महायुति की वापसी होती दिख रही है। बीजेपी नेतृत्व के गठबंधन महायुति ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा (145) पार कर लिया है। महायुति को प्रचंड बहुमत पाता देख उद्धव ठाकरे की शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने नतीजों को जनता का फैसला नहीं बताया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, "यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है।"

अब तक आए रुझानों से यह पता चलता है कि भाजपा राज्य की 288 सीटों में 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो कि सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने को तैयार है। भाजपा के बाद उनकी सहयोगी पार्टी शिंदे गुट की शिवसेना 55 सीटों पर आगे है। वहीं अजीत पवार की एनसीपी 35 सीटों पर लीड कर रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बारामती विधानसभा से NCP उम्मीदवार अजीत पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। जिसके मद्देनजर उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़े।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024महाराष्ट्रशिव सेनासंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो