लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024 Voting Live: आपातकाल के दौरान एक महीने जेल में रहने वालीं 93 वर्षीय महिला ने किया मतदान, सुबह 9 बजे से अब तक 6.61% हुआ मतदान

By अंजली चौहान | Updated: November 20, 2024 12:08 IST

Maharashtra Election 2024 Voting Live:सभी 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Open in App

Maharashtra Election 2024 Voting Live:महाराष्ट्र में आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहे हैं जिसमें वोटरों की भीड़ देखी जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है जो आज शाम 6 बजे तक चलेगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा: सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं, और विपक्ष का महा विकास अघाड़ी (एमवीए) जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी), शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

मतदान केंद्रों पर जहां नेता और बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए वहीं, एक बुजुर्ग महिला ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, आपातकाल के दौरान एक महीने जेल में रह चुकीं नागपुर की 93 वर्षीय अरुणा चितले ने बुधवार सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। चितले ने कहा कि वह बुजूर्ग हो सकती हैं, लेकिन बुढ़ापा उनके लिए लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने में कोई रुकावट नहीं है।

नागपुर शहर के टाउन हॉल इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपनी बहू के साथ पहुंचीं 93 वर्षीय अरुणा ने वोट डाला। यह पूछे जाने पर कि इस उम्र में वोट डालने के लिए उन्हें किस बात ने प्रेरित किया, चितले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''हालांकि मैं बुजूर्ग हूं, लेकिन मैं मतदान करना चाहती थी और मेरे परिवार ने इसमें मेरी मदद की।''

चितले ने कहा कि लोगों को वरिष्ठ नागरिकों को वोट डालने में मदद करनी चाहिए और युवाओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। चितले ने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान वह एक महीने के लिए जेल में रही थीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रMaharashtra BJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?