लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: मुंबई के वोटर्स की मौजा ही मौजा, 20 नवंबर को रेस्तरां, मल्टीप्लेक्स में मिलेगी 20% की छूट

By अंजली चौहान | Updated: November 9, 2024 08:16 IST

Maharashtra Election 2024: एक अधिकारी ने कहा, मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल व्यापारियों, मल्टीप्लेक्स मालिकों और रेस्तरां मालिकों के संघों के साथ चर्चा के बाद की जा रही है।

Open in App

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियों में चुनाव आयोग जुटा हुआ है। राज्य में वोटरों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने के लिए चुनाव आयोग तमाम तरह के प्रयास कर रहा है। इस बीच, चुनाव आयोग ने  मतदाताओं को खास ऑफर दिया है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को स्याही लगी उंगली दिखाने पर मुंबई में चुनिंदा दुकानों, रेस्तरां और मल्टीप्लेक्स में 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल व्यापारियों, मल्टीप्लेक्स मालिकों और रेस्तरां मालिकों के संघों के साथ चर्चा के बाद की जा रही है।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मतदान जागरूकता अभियान 'उत्सव मतदान, अभिमान महाराष्ट्रा' (चुनावों का त्योहार, महाराष्ट्र का गौरव) शुरू किया, जिसका उद्देश्य मतदान में बढ़ोत्तरी करना है।

गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में चुनाव आयोग, मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों के अलावा अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, मोहन जोशी, रोहित शेट्टी और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

भारतीय डाक ने समारोह में एक विशेष निरस्तीकरण भी जारी किया है जो 20 नवंबर तक चलेगा।

मुंबई के नोडल चुनाव अधिकारी फरोघ मुकादम ने कहा कि छूट की पहल मुंबई नगर आयुक्त भूषण गगरानी के दिमाग की उपज है, जो मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिले के जिला चुनाव अधिकारी हैं। गगरानी ने 31 अक्टूबर को फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट और कुछ अन्य व्यापार निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर इनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, स्टर्लिंग, मुक्ता, मूवीमैक्स और मूवी टाइम ने शहर में 20 से 22 नवंबर तक मतदाताओं को 20 प्रतिशत की छूट देने पर सहमति जताई है।

मुकादम ने कहा कि आहार ने 20 और 21 नवंबर को स्याही वाली उंगली दिखाने पर मतदाताओं को भोजन पर 10 से 20 प्रतिशत की छूट की पेशकश की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऑफर ऑनलाइन बुकिंग या खरीद के लिए मान्य नहीं है।

समारोह में यह भी घोषणा की गई कि महाराष्ट्र रिटेल एसोसिएशन और रिलायंस रिटेल आउटलेट 20 नवंबर को 10 से 15 प्रतिशत की छूट देंगे। इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के कई रेस्तरां और खुदरा दुकानों ने अपने स्तर पर इसी तरह की छूट की पेशकश की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगMaharashtra BJPमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो