लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने अबू आज़मी से उनके 'औरंगज़ेब अच्छे प्रशासक थे' बयान पर माफी मांगने को कहा, सपा नेता को बताया देशद्रोही

By रुस्तम राणा | Updated: March 3, 2025 20:43 IST

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने अबू आज़मी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अबू आज़मी ने कहा है कि औरंगज़ेब एक अच्छे प्रशासक थे। उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे ने अबू आज़मी से माफ़ी की मांग की और उन्हें "देशद्रोही" कहा डिप्टी सीएम ने सपा नेता की टिप्पणी को "पाप" बतायासपा नेता ने मुगल शासक औरंगजेब को अच्छा प्रशासक बताया था

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को महाराष्ट्रसमाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आज़मी से माफ़ी की मांग की और उन्हें "राष्ट्र-विरोधी" कहा, क्योंकि आज़मी ने सत्रहवीं शताब्दी के मुगल बादशाह औरंगज़ेब की "अच्छे प्रशासक" के रूप में प्रशंसा की थी। 

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने अबू आज़मी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अबू आज़मी ने कहा है कि औरंगज़ेब एक अच्छे प्रशासक थे। उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए क्योंकि छत्रपति संभाजी महाराज एक देशभक्त और सच्चे राष्ट्रवादी थे... औरंगज़ेब के प्रशासन को अच्छा कहना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए अबू आज़मी को माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक देशभक्त के खिलाफ़ बात की है और इसलिए उन्हें भी देशद्रोही भी कहना चाहिए।" डिप्टी सीएम ने सपा नेता की टिप्पणी को "पाप" बताया। 

एक निजी टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैंने औरंगजेब के बारे में जो पढ़ा है, उसके अनुसार उसने कभी भी अपने लिए जनता का पैसा नहीं लिया, उसका शासन बर्मा तक फैला हुआ था, उस समय यह देश सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक था, उसकी सेना में कई कमांडर हिंदू थे।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेAbu Asim Azmiसमाजवादी पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी