लाइव न्यूज़ :

80 घंटे ही सीएम रह पाए फड़नवीस, बनाया सबसे कम समय तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: November 27, 2019 03:17 IST

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फड़नवीस का सीएम के तौर पर दूसरा कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा और वह महज 80 घंटे ही सीएम रह पाए

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस बने महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे कम समय तक सीएम रहने वाले नेतादूसरे कार्यकाल में फड़नवीस महज 80 घंटे तक ही अपने पद पर रह पाए

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब राज्य में एक कार्यकाल के दौरान सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान साढ़े तीन दिन (कुल 80 घंटे) तक पद पर रहे। फड़नवीस ने तीन दिन पहले नाटकीय रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्हें उम्मीद थी कि एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन से वह बहुमत साबित कर देंगे, हालांकि पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद साफ हो गया कि फड़नवीस सरकार के पास बहुमत नहीं है।

इससे पहले सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड पी के सावंत के पास था। वह 25 नवंबर से चार दिसंबर 1963 के बीच 9 दिन के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें एम कन्नमवार की मृत्यु के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया था।

महाराष्ट्र में ऐसी स्थिति आखिरी बार 1978 में आई थी और उसमें भी शरद पवार शामिल थे। 1978 में शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर जनता दल के साथ सरकार बनाई थी, लेकिन वह सरकार भी दो साल चली थी। अपने भतीजे अजित पवार के उलट शरद पवार ने जुलाई 1978 में विधानसभा में शक्ति परीक्षण में बहुमत साबित कर दिया था और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। उनकी अगुवाई प्रगतिशील जनतांत्रिक गठबंधन फरवरी 1980 तक चली थी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'