लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद राणे ने विधायक हितेंद्र ठाकुर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:34 IST

Open in App

भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार शहर में बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) के विधायक हितेंद्र ठाकुर से मुलाकात की, जो भगवा दल के राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वी हैं। एक कॉलेज में शनिवार की रात को हुई मुलाकात के दौरान ठाकुर ने राणे को अपना ‘‘मार्गदर्शक’’बताया जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हितेंद्र ठाकुर वसई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि उनके बेटे क्षितिज नालासोपारा से विधायक हैं। बैठक में क्षितिज भी मौजूद थे। दोनों विधानसभा क्षेत्र पालघर जिले में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रा के दौरान राणे ने जब पिता-पुत्र से मुलाकात करने का निर्णय किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने हंगामा भी किया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बैठक में ठाकुर ने राणे को ‘‘राजनीति में अपना मार्गदर्शक’’ बताया। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत राणे पालघर जिले के वसई और विरार इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार