लाइव न्यूज़ :

डिप्टी सीएम फड़नवीस ने हिरेबगवाड़ी में हुई घटना पर जताई नाराजगी, सीएम बोम्मई ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2022 16:42 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है। 

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम फड़नवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात कीउन्होंने बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटना पर नाराजगी व्यक्त की वहीं कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने फड़नवीस को दिया ठोस कार्रवाई का आश्वासन

मुंबई: कर्नाटक के बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटना को लेकर महाराष्ट्र में रोष है। खुद राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने नाजराजगी जाहिर की है। मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है। 

वहीं कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने डिप्टी सीएम फड़नवीस को आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी। 

मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर बेलगावी में उग्र प्रदर्शन हुआ। बागेवाड़ी में रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र की ट्रकों पर पथराव किया गया। भीड़ को शांत करना के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

इधर, रक्षण वेदिके के प्रदर्शन और तनाव की आशंका के चलते महाराष्ट्र के दो मंत्रियों ने अपने बेलगावी के दौरे को रिरस्त कर दिया है। विवाद को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य और जनता के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। 

आपको बता दें कि कन्नड़ियों के लिए बेलगावी और महाराष्ट्र वालों के लिए बेलगाम दो राज्यों के फेर में फंसा है, जिसको लेकर दोनों राज्यों की सरकार के बीच भी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। दोनों पड़ोसी राज्यों के इस सीमा विवाद को न्यायालय के रास्ते से सुलझाया जा सकता है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसBasavaraj S Bommaiमहाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos