लाइव न्यूज़ :

मंत्री संजय शिरसाट और विधायक संजय गायकवाड़ से खफा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?, कहा-अनुशासन का पालन करें और कार्रवाई करने पर मजबूर न करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 15:59 IST

Maharashtra: सार्वजनिक जीवन अनुशासन की मांग करता है और हमें इसे बनाए रखना चाहिए। मैं आप सभी से अनुशासन और जवाबदेही की अपेक्षा करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे कमरे में बैठे हुए हैं और उनके पास कथित रूप से नोटों के बंडलों से भरा एक बैग है।कथित तौर पर उनकी घोषित संपत्ति में वृद्धि के लिए आयकर नोटिस मिला था। गायकवाड़ अपनी बात पर अड़े रहे और कैंटीन कर्मचारी पर हमले को उचित ठहराया।

मुंबईः शिवसेना विधायक और मंत्री से जुड़ी एक के बाद एक हुई घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पार्टी विधायकों और मंत्रियों से कहा कि वे सार्वजनिक जीवन में अनुशासन का पालन करें तथा उन्हें कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें। मुंबई में विधायक हॉस्टल में कथित रूप से ‘बासी भोजन’ परोसने पर शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना के बाद शिंदे ने पार्टी की छवि को पहुंचे नुकसान को रोकने के मकसद से हस्तक्षेप किया। शिंदे ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन अनुशासन की मांग करता है और हमें इसे बनाए रखना चाहिए। मैं आप सभी से अनुशासन और जवाबदेही की अपेक्षा करता हूं।’’

गायकवाड़ से संबंधित घटना को लेकर आक्रोश शांत होने से पहले ही, शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो प्रसारित हो गया, जिसमें वे एक कमरे में बैठे हुए हैं और उनके पास कथित रूप से नोटों के बंडलों से भरा एक बैग है। कुछ दिन पहले ही उन्हें कथित तौर पर उनकी घोषित संपत्ति में वृद्धि के लिए आयकर नोटिस मिला था।

शिरसाट ने नकदी की गड्डियों के आरोप को खारिज कर दिया था, जबकि गायकवाड़ अपनी बात पर अड़े रहे और कैंटीन कर्मचारी पर हमले को उचित ठहराया। दोनों घटनाओं से न केवल शिवसेना, बल्कि फडणवीस सरकार को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

बैठक को संबोधित करते हुए शिंदे ने विधायकों और मंत्रियों को आगाह किया कि वे किसी बाहरी प्रभाव या शक्ति के दबाव में आकर निर्णय न लें। उन्होंने कहा, "जनता के विरोध के कारण कुछ मंत्रियों को पद छोड़ना पड़ा। मैं अपने ही परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करना पसंद नहीं करता।

लेकिन मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर न करें।" उन्होंने शिवसेना के अपने साथियों से कहा कि वे बेवजह के मुद्दों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें और कम बोलें और ज़्यादा काम करें। शिंदे ने कहा, “मैं बॉस की तरह व्यवहार नहीं करता। मैं गुस्सा नहीं होता। मैं एक कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप भी एक कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करें।” 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबईशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब