लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Crisis: उद्धव ठाकरे सरकार को कल साबित करना होगा बहुमत, राज्यपाल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया, मुंबई रवाना हुए एकनाथ शिंदे

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2022 13:44 IST

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए गुरुवार को मुंबई में रहने की बात कही है

Open in App
ठळक मुद्दे एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए मुंबई में रहने की बात कही है गुवाहाटी से रवाना होने से पहले शिंदे गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंचे थेशिंदे ने दावा किया है कि उनको 50 विधायकों का समर्थन प्राप्त है

मुंबईः महाराष्ट्र में सियासी उठा-पटक के बीच राज्यपाल भगत कोश्यारी ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। बीते दिनों भाजपा समेत कुछ निर्दलीय विधायकों ने फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई थी। फ्लोर टेस्ट कल शाम पांच बजे तक किया जा सकता है। वहीं शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए गुरुवार को मुंबई में रहने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। शिंदे ने कहा कि वह शक्ति परिक्षण के दिन मुंबई में मौजूद रहेंगे। 

विशेष सत्र को लेकर राज्यपाल ने कहा है कि इसका एजेंडा सीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है। राज्यपाल ने बताया कि विपक्ष के नेता भी उनसे मुलाकात की और फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई। गौरतलब है कि प्रदेश की राजनीतिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। शिवसेना के 39 विधायक महा विकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) से अलग होने की बात कह चुके हैं। वहीं 7 निर्दलीय विधायकों ने भी पत्र लिखकर उद्धव सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही है।

बता दें मुंबई रवाना होने से पहले एकनाथ शिंदे कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। यहां कामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति ने  एकनाथ शिंदे का स्वागत किया। इस दौरान शिंदे ने कहा कि मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा। 

मंगलवार भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से और प्रत्यक्ष तौर पर पत्र सौंप फ्लोर टेस्ट को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, राज्य में जो परिस्थिति दिखाई पड़ती है इसमें शिवसेना के 39 विधायक बाहर हैं और लगातार कह रहे हैं कि हम कांग्रेस, NCP की सरकार में नहीं रहना चाहते। 

बकौल देवेंद्र फड़नवीस, 39 विधायक सरकार के साथ नहीं हैं या महा विकास अघाडी को समर्थन नहीं देना चाहते। राज्यपाल को हमने कहा है चूंकि सरकार अल्पमत में दिखाई पड़ती है इसलिए तुरंत सरकार को निर्देश दिया जाए कि मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट करें और अपना बहुमत सिद्ध करें । 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेMVABhagat Singh Koshyari
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?