लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना से हर 12 मिनट में हो रही है 1 मौत, हर घंटे 94 मामले आ रहे सामने 

By अनुराग आनंद | Updated: June 10, 2020 16:55 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवरी रेट 46.96 प्रतिशत है। वहीं, राज्य में मृत्यु दर 3.60 प्रतिशत है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के लिए राहत की खबर है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ्य होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के सीनियर अधिकारी की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। आज ठाणे में एक नगर निगम पार्षद की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

मुंबई:महाराष्ट्र में पहला कोरोना संक्रमण का मामला दर्ज किए जाने के 90 दिनों के बाद राज्य ने मंगलवार को ही संक्रमितों की संख्या के मामले में चीन को पछाड़ते हुए 90,000 मामलों को पार कर लिया है। आंकड़ा बताता है कि महाराष्ट्र में यूनाइटेड किंगडम की तुलना में अधिक तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 

 टाइम्स नाउ की मानें तो पिछले 14 दिनों से, महाराष्ट्र में प्रतिदिन 75 से अधिक मौतें हो रही हैं और 2,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि महाराष्ट्र राज्य में हर 12 मिनट में एक मौत होती है, जबकि राज्य में हर घंटे औसतन 94 नए मामले दर्ज किए जाते हैं।

महाराष्ट्र में 90,000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामलेअब तक, बुधवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 90,787 मामले हैं, जो देश भर में दर्ज मामलों का 31 प्रतिशत से अधिक है। राज्य में मरने वालों की संख्या 3,289 हो गई है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के लिए जो राहत की खबर है वह बस इतना है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर स्वस्थ्य होना वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 46.96 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मृत्यु दर (मृत्यु) दर 3.60 प्रतिशत है। 

कोरोना के मामले में मुंबई ने वुहान को छोड़ा पीछे-बता दें कि कोरोना संक्रमण के 51,000 से अधिक मामलों के साथ, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई चीन के वुहान (31,000 से अधिक) से भी आगे निकल गया है। मुंबई में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। महाराष्ट्र के किसी दूसरे शहरों की तुलना में यहां संक्रमण के मामले अधिक हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण मामलों की कुल संख्या को दोगुना होने में अभी 24.5 दिन समय लग रहा है। इसके अलावा, शहर में कोरोमा संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की 44 प्रतिशत की रिकवरी दर है। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 3 प्रतिशत है।

वरिष्ठ अधिकारी और पार्षद की मौतइतना ही नहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के सीनियर अधिकारी की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। यह अधिकारी बीएमसी में वॉटर सप्‍लाई डिपार्टमेंट के इंचार्ज थे। कुछ दिन पहले ही 54 वर्षीय ये अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। वहीं आज ठाणे में एक नगर निगम पार्षद की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज