लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता ने सरकारी वकील की नियुक्ति पर मंत्री के खिलाफ की शिकायत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 12:44 IST

Open in App

कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता सुनील केदार को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने उस मामले में अपने वकील दोस्त को सरकारी वकील के तौर पर नियुक्त किया है, जिसमें वह आरोपी हैं। पूर्व विधायक देशमुख ने 22 अगस्त को लिखे अपने पत्र में दावा किया कि उक्त वकील राज्य कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख थे और इसलिए वह इस तरह का मामला नहीं लड़ सकते क्योंकि यह ‘‘हितों के टकराव’’ के बराबर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केदार और 10 अन्य 2002 में नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में करीब 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता के मामले में आरोपी हैं। देशमुख ने दावा किया कि मामले में सुनवाई अब अंतिम चरण में है और केदार विभिन्न कारणों का हवाला देकर पिछले 19 वर्षों से अदालत में मामले में देरी कर रहे हैं। उन्होंने लगाया कि केदार ने अपने एक वकील मित्र को सरकारी वकील के रूप में ‘‘इस उद्देश्य से नियुक्त कराया कि वह उनके खिलाफ मामले में मजबूती से पैरवी नहीं करें, ताकि उनका बरी होना संभव हो सके।’’ देशमुख ने मामले में सरकारी वकील के रूप में वकील की नियुक्ति को रद्द करने और केदार को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल