लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय वोट पर नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 7, 2021 15:47 IST

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।जपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है।

मुंबईः महाराष्ट्र में पूर्व की कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।

भाजपा में सिंह का शामिल होना ऐसे वक्त में हो रहा है जब अगले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। इससे पहले भाजपा सिंह को निशाना बना चुकी है जिनका नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उनपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे।

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाभारत बंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज