लाइव न्यूज़ :

जामिया में जो हुआ, वह जलियांवाला बाग जैसा, युवाओं में बम जैसी ताकत, मत भड़काओः ठाकरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 17:28 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया में जो हुआ, वह जलियांवाला बाग जैसा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवाओं में बम जैसी ताकत होती है, उन्हें मत भड़काएं। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे छात्रों के साथ ऐसा कोई काम नहीं करे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रदर्शनों को दुखद एवं निराशाजनक बताया और शांति की अपील की।नागरिकता कानून के खिलाफ गुस्से का असर उत्तर प्रदेश से लेकर केरल और महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल तक में देखा गया।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया में जो हुआ, वह जलियांवाला बाग जैसा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवाओं में बम जैसी ताकत होती है, उन्हें मत भड़काएं। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे छात्रों के साथ ऐसा कोई काम नहीं करे। प्रदर्शन का समर्थन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी करते नजर आए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की। ठाकरे ने मंगलवार को यहां विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा इस प्रकार की कार्रवाई से ‘भय का माहौल’बनाया जा रहा है।

विश्वविद्यालय रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था। ठाकरे ने इस पर कहा,‘‘यह समाज में अशांति का माहौल बनाने का सोचा-समझा प्रयास है। जिस प्रकार से पुलिस ने परिसर में जबरदस्ती घुसकर छात्रों पर फायरिंग की, वह जलियांवाला बाग हत्याकांड के जैसा प्रतीत होता है।’’

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में मन में भय पैदा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘मुझे लगता है कोई भी ऐसा देश स्थिर नहीं रह सकता,जहां के युवा परेशान हों। मैं केन्द्र से इस देश के युवाओं को अस्थिर नहीं करने की अपील करता हूं।’’ ठाकरे ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनमें अपार क्षमताएं हैं।

उन्होंने कहा,‘‘युवा किसी बम की तरह हैं जिसमें विस्फोट नहीं होना चाहिए। मेरा प्रधानमंत्री से यह विनम्र अनुरोध है।’’ नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा की राज्य में अभी तक शांति है। 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीनागरिकता संशोधन कानून 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनामोदी सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव