लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM Oath: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ, फिर भी मंत्रालय को लेकर सस्पेंस जारी, जानें अब क्या होगा आगे...

By अंजली चौहान | Updated: December 5, 2024 07:34 IST

Maharashtra CM Oath: वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे...

Open in App

Maharashtra CM Oath: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में साथ लड़ने वाली महायुति गठबंधन आज अपनी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस बतौर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगें। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ सीएम पद को लेकर सहमति बनाने के बावजूद महाराष्ट्र में मंत्रालय किसके-किसके खाते में जाएंगे, इसे लेकर अभी भी सब कुछ तय नहीं हो पाया है। गृह मंत्रालय को लेकर सस्पेंस जारी है।

इस बीच, न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, महायुति गठबंधन के तीनों सहयोगियों- भाजपा, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी हो गई है। पता चला है कि भाजपा ने मंत्रिमंडल गठन के लिए अपना फैसला पहले ही ले लिया है और उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया है, जबकि अन्य गठबंधन सहयोगी जिन मंत्रियों को मंत्री बनाना चाहते हैं, उनकी सूची अभी लंबित है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने गठबंधन सहयोगियों को विभागों के आवंटन का काम भी पूरा कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला तीनों गठबंधन नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में पहले हुई बैठक के दौरान लिया गया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र चुनावों में महायुति की जीत के कुछ दिनों बाद, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस आखिरकार बुधवार को खत्म हो गया। गुरुवार शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रMaharashtra BJPमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं