लाइव न्यूज़ :

CM एकनाथ शिंदे ने लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी, सलमान खान से मिलकर बोले- "बिश्नोई को कर देंगे खत्म"

By अंजली चौहान | Updated: April 17, 2024 10:13 IST

Salman Khan Home Firing: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को सलमान खान से मुलाकात की और अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर बात की।

Open in App

Salman Khan Home Firing: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर से मुलाकात की है। सीएम शिंदे ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की है। बैठक के बाद, एकनाथ शिंदे ने बयान जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चेतावनी दी है। सीएम ने लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने की कसम खाई।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने कहा, "मुंबई में कोई गैंग नहीं है। अंडरवर्ल्ड का मुंबई में कोई स्थान नहीं है। ये महाराष्ट्र है, ये मुंबई है, हम बिश्नोई को खत्म कर देंगे ताकि कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।"

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस को सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "मैंने सलमान खान को आश्वासन दिया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी मुंबई में ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।"

हमलावर गिरफ्तार 

रविवार 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह-सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और फौरन पुलिस वारदात की जगह पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स को सलमान खान के घर की ओर फायरिंग करते देखा गया।

पुलिस के अनुसार, पीछे बैठे व्यक्ति ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक दीवार पर और दूसरी खान के आवास की गैलरी में लगी। मुंबई पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्हें मुंबई लाया गया और मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। शिंदे ने कहा, "पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस पता लगाएगी कि घटना के पीछे कौन है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों बाद, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली और सलमान खान को चेतावनी दी कि यह सिर्फ "ट्रेलर" था।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेसलमान खानमुंबई पुलिसमहाराष्ट्रबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए