लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफा देने को कहा गया है, एनसीपी में मचे घमासान के बीच आदित्य ठाकरे ने किया दावा

By अनिल शर्मा | Updated: July 8, 2023 14:28 IST

एकनाथ शिंद ने जोर देकर कहा कि राज्य में शिवसेना और भाजपा की सरकार में अजित पवार गुट के शामिल होने से उन्हें कोई खतरा नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार में फेरबदल के संकेत दिए हैं।आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार के भीतर महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से होगी।

मुंबईः महाराष्ट्र की सियासत में मचे घमासान के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने अपने ताजा बयान से और सरगर्मी पैदा कर दी है। आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफा देने को कहा गया है। हालांकि शिंदे गुट के शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा, हम इस्तीफा देने वाले नहीं बल्कि लेने वाले हैं। उनका नेतृत्व सभी को साथ लेकर चलने और धैर्य रखने का है।

आदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार में फेरबदल के संकेत देते हुए कहा कि सरकार के भीतर महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से होगी। शिवसेना नेता ने कहा, शिंदे से इस्तीफा देने का अनुरोध किया गया है, जो राज्य मंत्रिमंडल में अजित पवार और आठ अन्य एनसीपी विधायकों को शामिल किए जाने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में उनकी स्थिति के लिए संभावित खतरे का संकेत देता है। 

हाल ही में शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने भी दावा किया था कि एनसीपी नेता अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद से शिंदे के गुट के करीब 20 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। राउत ने दावा किया, ''अजित पवार और राकांपा के अन्य नेताओं के सरकार में शामिल होने के बाद शिंदे खेमे के 17-18 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।

हालांकि एकनाथ शिंद ने जोर देकर कहा कि राज्य में शिवसेना और भाजपा की सरकार में अजित पवार गुट के शामिल होने से उन्हें कोई खतरा नहीं है।  उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शिंदे से मुलाकात की। वहीं अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बैठक के बाद पार्टी में विभाजन की खबरों को सिरे से नकार दिया। पटेल ने कहा कि अजित पवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज