लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फोन पर तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 23, 2020 10:24 IST

Open in App

पुणे, 23 नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फोन पर तलाक दिए जाने के मामले में अपने 32 वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला पहले नौकरी करने दुबई गई थी और हाल ही में अहमदनगर आई थी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले महिला के पति ने 20 नवंबर को उसे फोन किया और बताया कि वह उसके साथ संबंध नहीं रखना नहीं चाहता और उसके साथ रहना भी नहीं चाहता।

अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे फोन पर तलाक दे दिया।”

पीड़ित महिला ने अहमदनगर में भिंगर कैंप पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शनिवार को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों के संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके अनुसार तात्कालिक ‘तीन तलाक’ पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने कहा कि महिला (31) ने ब्यूटी पार्लर संबंधित कोई कोर्स किया था और वह मुंबई में काम करती थी। बाद में महिला दुबई चली गई थी और हाल ही में अहमदनगर लौटी थी जहां उसका फ्लैट है।

दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह