लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र CM फडणवीस ने कहा- जल्द किया जाएगा प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2018 19:33 IST

संभावित विस्तार को लेकर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुये फडणवीस ने कहा, ‘‘किसे इसमें जगह मिलेगी और किसे बाहर किया जाएगा, यह तो उचित समय पर ही पता चलेगा।’’ 

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी किया जाएगा, लेकिन उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित कदम के लिए कोई तय समय सीमा बताने से इनकार कर दिया। कैबिनेट विस्तार के कयासों के बीच बुधवार (18 अक्टूबर) को फडणवीस ने यह बयान दिया, जिसके एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के नेताओं को चुनने के लिए मुंबई में बैठक की थी।

यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर सोलापुर में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मंत्रिपरिषद का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।’’ 

संभावित विस्तार को लेकर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुये फडणवीस ने कहा, ‘‘किसे इसमें जगह मिलेगी और किसे बाहर किया जाएगा, यह तो उचित समय पर ही पता चलेगा।’’ 

फडणवीस अक्टूबर 2014 से राज्य की भाजपा-नीत सरकार का नेतृत्त्व कर रहे हैं। सरकार में मुख्य साझेदार शिवसेना है। 31 अक्टूबर को फडणवीस सरकार के चार साल पूरे हो जाएंगे।

पिछले कुछ महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार की बात चल रही है। नियम के अनुसार राज्य में मंत्रियों की संख्या 42 से ज्यादा नहीं हो सकती है।

वर्तमान में राज्य में 38 मंत्री हैं, जिनमें 22 कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं और बाकि 16 राज्य मंत्री हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फडनवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज