लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet Expansion: बीसीसीआई सचिव के बाद कोषाध्यक्ष का भी पद खाली?, देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में आशीष शेलार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 20:56 IST

Maharashtra Cabinet Expansion: अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष का पद संभालने वाले शेलार ने पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वांद्रे पश्चिम सीट जीतने के बाद नागपुर में कैबिनेट मंत्रियों में से एक के रूप में शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने 2016 में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करते हुए फैसला सुनाया। कोई भी मंत्री और लोक सेवक बीसीसीआई का सदस्य नहीं बन सकता। विधायकों के लिए बोर्ड में पदाधिकारी बनने का रास्ता साफ कर दिया था।

Maharashtra Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार के रविवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में कोषाध्यक्ष का पद खाली होना तय है। अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष का पद संभालने वाले शेलार ने पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वांद्रे पश्चिम सीट जीतने के बाद नागपुर में कैबिनेट मंत्रियों में से एक के रूप में शपथ ली।

उच्चतम न्यायालय ने 2016 में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करते हुए फैसला सुनाया था कि कोई भी मंत्री और लोक सेवक बीसीसीआई का सदस्य नहीं बन सकता। हालांकि शीर्ष अदालत ने सितंबर 2022 में बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन करने की अनुमति दी थी जिसने विधायकों के लिए बोर्ड में पदाधिकारी बनने का रास्ता साफ कर दिया था।

इसके बाद शेलार उसी साल अक्टूबर में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष बने थे। शेलार मौजूदा समिति के दूसरे अधिकारी हैं जो अपने पद से हटे हैं। इससे पहले जय शाह बीसीसीआई सचिव के पद से हटकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन बने थे। शाह ने आईसीसी में अपना कार्यकाल एक दिसंबर को शुरू किया था।

जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने नौ दिसंबर को संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया को बोर्ड का अंतरिम सचिव नियुक्त किया था। सैकिया सितंबर 2025 तक बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में अपनी नई भूमिका में बने रहेंगे। उसके बाद यह पद स्थायी रूप से भर दिया जाएगा।

टॅग्स :बीसीसीआईजय शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर