लाइव न्यूज़ :

नासिकः ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग, नाबालिग सहित 11 लोगों की मौत, पीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: October 8, 2022 09:53 IST

अधिकारी के मुताबिक, ‘स्लीपर’ कोच वाली इस निजी बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसा तड़के लगभग पांच बजे औरंगाबाद रोड पर हुआ शनिवार तड़के एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद  बस में आग लग गई।

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार तड़के एक बस में आग लगने से नाबालिग सहित कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि  महाराष्ट्र के नासिक शहर में शनिवार तड़के एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस में आग लग गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा तड़के लगभग पांच बजे औरंगाबाद रोड पर हुआ, जब बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। अधिकारी के मुताबिक, ‘स्लीपर’ कोच वाली इस निजी बस में करीब 30 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि बस ने नांदुर नाका पर एक ट्रक को टक्कर मारी और कुछ ही मिनटों में उसमें आग लग गई।

अधिकारी के अनुसार, शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर बस के यात्री शामिल हैं। ट्रक धुले से मुंबई जा रहा था।  अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

 

टॅग्स :अग्निकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज