लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद

By भाषा | Updated: October 21, 2021 11:21 IST

Open in App

ठाणे, 21 अधिकारी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह अलग-अलग स्थानों से दो अज्ञात लोगों के शव बरामद हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मुम्ब्रा इलाके में सुबह आठ बजे एक छोटी नदी से एक व्यक्ति का शव मिला और इस व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है। इसकी जानकारी मिलने पर आरडीएमसी, पुलिस और स्थानीय अग्निशमन कर्मियों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव को पानी से बाहर निकालकर मुम्ब्रा पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने पोस्टमार्टम के लिए उसे एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

इसी बीच, एक अज्ञात व्यक्ति का शव डोंबिवली शहर के शेलार नाका में एक सड़क पर पड़ा मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे और डोंबिवली में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज