लाइव न्यूज़ :

नगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 14:48 IST

भाजपा के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल - भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चुनाव तैयारियों को लेकर हुई चर्चा के बाद हुआ।सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान शाह को फडणवीस और शिंदे के बीच हुई चर्चा की संक्षिप्त जानकारी दी गई।नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति के घटक दलों को कुछ स्थानों पर एक-दूसरे से कड़ी टक्कर मिली।

नागपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि चव्हाण ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में शाह के साथ देर रात बैठक की। इस दौरान उन्होंने शाह को राज्य में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख का यह दौरा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चुनाव तैयारियों को लेकर हुई चर्चा के बाद हुआ।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान शाह को फडणवीस और शिंदे के बीच हुई चर्चा की संक्षिप्त जानकारी दी गई। भाजपा के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल - भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में दो दिसंबर को हुए विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति के घटक दलों को कुछ स्थानों पर एक-दूसरे से कड़ी टक्कर मिली।

कुछ क्षेत्रों में तो सत्तारूढ़ सहयोगियों के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। निर्वाचन अधिकारियों ने अब तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका समेत विभिन्न नगर निकायों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक संपन्न होने हैं।

टॅग्स :अमित शाहBJPमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएमपी के एक खेल महोत्सव में देरी से पहुँचने पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा को एक महिला खिलाड़ी ने झाड़ा, कहा- ...हमारे पास फालतू टाइम है क्या? वीडियो वायरल | WATCH

भारतपूरे देश ने देखा अमित शाह मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं, राहुल गांधी ने कहा- संसद में बहुत ‘नर्वस’ नजर आए और बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतAssam: गुवाहाटी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 24 घंटों से ज्यादा समय से बुझाने की कोशिश, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

भारतGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, सभी होटलों और क्लबों में आतिशबाजी पर लगाया बैन