लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी की नारायण राणे को सलाह, सरकार गठन को लेकर बयानबाजी से बचें

By संतोष ठाकुर | Updated: November 14, 2019 07:53 IST

Narayan Rane: बीजेपी आलाकमान ने नारायण राणे को कहा है कि वह सरकार गठन को लेकर बयानबाजी से बचें

Open in App
ठळक मुद्देनारायण राणे ने कहा था कि बीजेपी 145 विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगीबीजेपी आलाकमान राणे के बयान से खुश नहीं है और उन्हें ऐसा न करने को कहा है

संतोष ठाकुर, नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने महाराष्ट्र के सभी नेताओं को सलाह दी है कि वह राज्य में भाजपा सरकार गठन को लेकर कोई बयान नहीं दें। भाजपा की इस कवायद के पीछे यह ध्येय है कि उनके बयान से यह संकेत न जाए कि भाजपा राज्य में तोड़फोड़ करके सरकार बनाना चाहती है। 

महाराष्ट्र के भाजपा नेता नारायण राणे लगातार यह बयान दे रहे हैं कि भाजपा ही सरकार बनाएगी और उसके पास 145 विधायकों की संख्या होगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राज्य के सभी नेताओं को यह साफ शब्दों में कहा गया है कि वह इस तरह के बयान न दें जिससे जनता के बीच कोई गलत संदेश जाए। इन नेताओं में नारायण राणे भी शामिल हैं। हमारा मत है कि जब भी सरकार गठन को लेकर कोई बयान सामने आए तो वह केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर ही दिया जाए। 

बीजेपी नहीं चाहती, जनता के बीच गलत संदेश जाए!

जनता के बीच भाजपा की कोई गलत छवि किसी के बयान के वजह से नहीं बननी चाहिए। पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के दौरान अगर विपक्षी दलों को लगता है कि वे मिलकर सरकार बना सकते हैं तो वह कभी भी राज्यपाल को आपसी समर्थन के पत्र दिखाकर सरकार बनाने को लेकर अपना दावा पेश कर सकते हैं। उन्हें इसके उपरांत सरकार बनाने का अवसर भी हासिल हो जाएगा। हम फिलहाल किसी भी दल से या किसी भी विधायक से अपनी ओर से संपर्क में नहीं हैं। 

हालांकि यह भी एक सच है कि कई विधायक चाहते हैं कि भाजपा सरकार बनाए और वे इसके लिए अपना सहयोग देने को भी तैयार हैं, लेकिन हम चाहेंगे कि विपक्षी दल सरकार बनाने के अपने अवसर का उपयोग निश्चित रूप से करें। क्या भाजपा विपक्षी दलों की ओर से सरकार बनाने में असफल हो जाने पर नए सिरे से कोई पहल कर सकती है या वह एक बार फिर से चुनाव की ओर जाना चाहेगी जिससे जनता से स्पष्ट बहुमत के लिए वोट मांग पाए, इस सवाल के जवाब में इस पदाधिकारी ने कहा कि यह भविष्य की बात है। 

हमारे पास विपक्षी दलों के विधायक भी आए हैं। उनका कहना है कि वह राज्य में एक स्थाई सरकार के लिए अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। जिससे राज्य पर चुनाव का बोझ न पड़े, लेकिन हम फिलहाल चाहते हैं कि शिवसेना एक बार अपने नए साथियों राकांपा-कांग्रेस से हाथ मिलाकर अपना प्रयत्न अवश्य करे। हम भी यह देखना चाहते हैं कि अलग विचारधारा-राह के लोग कितने समय तक सत्ता के लालच में साथ रह सकते हैं। यह जनता को भी पता लगना चाहिए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल