लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, विधानसभा स्पीकर चुनाव में जीते भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2022 15:30 IST

महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर की जीत हुई है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे के सामने अब कल बहुमत साबित करने की चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार विधायक बने भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर बन गए हैं।विधानसभा स्पीकर चुनाव में राहुल नार्वेकर के पक्ष में 164 वोट पड़े, विरोध में 107 मत।राहुल नार्वेकर पूर्व में शिवसेना और एनसीपी से भी जुड़े रह चुके हैं, पेशे से वकील हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। सदन के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार और पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर ने जीत हासिल कर ली। उनके पक्ष में 164 वोट पड़े जबकि विरोध में 107 वोट आए। राहुल नार्वेकर का मुकाबला शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार राजन साल्वी से था। राजन साल्वी उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी भी माने जाते हैं।

राहुल नार्वेकर की बात करें तो वे पेशे से वकील हैं और राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता सुरेश नार्वेकर पार्षद रहे हैं। राहुल पूर्व में शिवसेना और एनसीपी से भी जुड़े रहे हैं। वे शिवसेना के यूथ विंग के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

सपा के विधायकों ने वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा

न्यूज एजेंसी एएआई के अनुसार विधानसभा में स्पीकर के लिए हुए चुनाव में सपा के विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया। गिनती के समय सपा विधायक अबु आजमी और रईश शेख खड़े नहीं हुए।

एकनाथ शिंद कल बहुमत साबित करेंगे

मौदूगा हालात और दावों की बात करें तो शिंदे के पास 288 सदस्यीय सदन में निर्दलीय और छोटे दलों के 10 विधायकों तथा भाजपा के 106 विधायकों का समर्थन है। 

विधानसभा में शिवसेना के पास 55, एनसीपी के पास 53, कांग्रेस के पास 44, भाजपा के पास 106, बहुजन विकास आघाड़ी के पास तीन, समाजवादी पार्टी के पास दो, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पास दो, प्रहार जनशक्ति पार्टी के पास दो, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पास एक, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पास एक, शेतकरी कामगार पार्टी के पास एक, स्वाभिमानी पक्ष के पास एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष के पास एक, जनसुराज्य शक्ति पार्टी के पास एक, क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के पास एक और 13 निर्दलीय विधायक हैं। 

शिवसेना विधायक रमेश लटके का मई में निधन हो जाने के कारण एक पद रिक्त है। राकांपा के दो नेता अजीत पवार और छगन भुजबल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जबकि पार्टी के दो अन्य विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक वर्तमान में जेल में हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज