लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: उद्धव ठाकरे ने खोला राज, बताया शिवसेना ने क्यों नहीं जारी किया बीजेपी के साथ संयुक्त घोषणापत्र

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 12, 2019 13:52 IST

Shiv Sena Manifesto: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बताया है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शिवसेना ने क्यों नहीं जारी किया बीजेपी के साथ मैनिफेस्टो

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने जारी किया बीजेपी से अलग अपना चुनावी घोषणापत्रशिवसेना ने इस घोषणापत्र में महिलाओं, लड़कियों, गरीबों के लिए किए कई वादे

शिवसेना ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। 'वचननामा' नाम से जारी इस घोषणा पत्र में शिवसेना ने महिलाओं, गरीबों, किसानों, लड़कियों समेत समाज के सभी वर्गों के लिए कई वादे किए हैं।

शिवसेना भले ही बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उसने अपना घोषणापत्र अलग जारी किया है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने इसकी वजह चुनाव प्रचार की व्यस्तता को बताया और कहा कि बीजेपी अपना अलग घोषणा पत्र जारी करेगी।

शिवसेना ने बताया, बीजेपी के साथ क्यों नहीं जारी किया घोषणापत्र?

उद्धव ठाकरे ने माना कि उन्होंने संयुक्त घोषणापत्र जारी करने को लेकर बीजेपी से बातचीत नहीं की थी और वह अपना अलग घोषणापत्र जारी करेगी। उद्धव ने कहा, 'ऐसा व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम की वजह से हुआ। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम एकदूसरे के वादों से सहमत नहीं हैं। हम दोनों ही घोषणापत्रों के वादों को पूरा करेंगे।'

आरे विवाद के मामले में ये पूछे जाने पर कि इस क्षेत्र को जंगल घोषित करने को शिवसेना घोषणापत्र में क्यों नहीं शामिल किया गया तो युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये घोषणापत्र राज्य के लिए था और विशेष क्षेत्रवार घोषणापत्र जल्द ही जारी किया जाएगी, जिसमें इस मुद्दे को शामिल किया जाएगा।

वहीं शिवसेना ने अपने घोषणापत्र में गरीबों के लिए 10 रुपये में खाने की थाली, 1 रुपये में हेल्थ चेक-अप, गरीब किसानों को 10 हजार रुपये का आर्थिक सहायता, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट तक बिजली की खपत पर बिल में 30 फीसदी की कटौती समेत कई वादे किए हैं।

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज