लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: क्या फिर से चाचा-भतीजा एक साथ होंगे?, अजित पवार ने कहा- मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री लेंगे, उससे कम पर समझौता नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2024 12:52 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: जुलाई 2023 में अजित पवार और कुछ अन्य नेता पार्टी से बगावत के बाद महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Assembly Elections 2024: शरद पवार राकांपा के संस्थापक हैं।Maharashtra Assembly Elections 2024: हम अब भी राजग का हिस्सा हैं।Maharashtra Assembly Elections 2024: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाए।

Maharashtra Assembly Elections 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने चाचा शरद पवार को 1999 में पार्टी की स्थापना के बाद से पार्टी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। अजित पवार का बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राकांपा को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में पार्टी के एक समारोह को संबोधित करते हुए अजित पवार ने राकांपा के इस रुख को दोहराया कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद से कम पर समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भी राजग का हिस्सा हैं।’’

अजित पवार ने कहा, ‘‘मैं पिछले 24 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शरद पवार जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, साथ ही उन सभी को भी जो पार्टी की स्थापना के बाद से इसके साथ बने हुए हैं।’’ शरद पवार राकांपा के संस्थापक हैं। जुलाई 2023 में अजित पवार और कुछ अन्य नेता पार्टी से बगावत के बाद महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की पुणे इकाई ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित करके मांग की कि पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाए और उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाए। राकांपा पदाधिकारियों ने यहां बताया कि राकांपा की पुणे इकाई के प्रमुख दीपक मानकर द्वारा इन मांगों को लेकर लिखा गया एक पत्र अजित पवार को भेजा गया है।

मानकर द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए और पार्टी और पदाधिकारियों को मजबूती देने के लिए उन्हें (केंद्र सरकार में) एक राज्य मंत्री बनाया जाना चाहिए।’’ राकांपा ने रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

कहा था कि उसके राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए। सुनेत्रा पवार हाल के आम चुनाव में बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सुले से हार गई थीं। सुले 17वीं लोकसभा में इस सीट से सांसद थीं।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशरद पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो