लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में खेला होगा!, दिल्ली में शाह के साथ पवार की बैठक, 28 जुलाई को फिर मिलेंगे, सीट और चुनाव पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2024 12:42 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024 live update: सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और राकांपा) महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू करने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Assembly Elections 2024 live update: चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है। Maharashtra Assembly Elections 2024 live update: लोकसभा चुनाव में राकांपा ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था।Maharashtra Assembly Elections 2024 live update: सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर पाई।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार ने गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की। पवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बुधवार देर रात बैठक हुई। उन्होंने बताया कि पवार के 28 जुलाई को फिर से यात्रा करने की संभावना है। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और राकांपा) महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू करने वाला है।

चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है। इस लोकसभा चुनाव में राकांपा ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर पाई। पवार की पत्नी सुनेत्रा (बारामती सीट से चुनाव लड़ी थीं) को मौजूदा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने हराया था। बाद में सुनेत्रा पवार निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुनी गईं।

पवार जुलाई 2023 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने। हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन के खराब प्रदर्शन के लिए अजित पवार और उनकी पार्टी राकांपा को महायुति में शामिल किए जाने को जिम्मेदार ठहराया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवारअमित शाहराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?