लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम पद छोड़ने के कुछ घंटों बाद चाचा शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे अजित पवार

By भाषा | Updated: November 26, 2019 22:38 IST

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद से मंगलवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद चाचा शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे अजित पवार

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम पद छोड़ने के बाद पहली बार चाचा अजित पवार से मिलने पहुंचे अजित पवारशरद पवार और अजित पवार की इस बैठक में सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कुछ घंटे बाद एनसीपी नेता अजित पवार मंगलवार रात अपने चाचा और पार्टी प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास सिल्वर ओक पहुंचे। डिप्टी सीएम बनने के बाद से ये इन दोनों नेताओं की पहली मुलाकात की है।

अजित के साथ शरद पवार की बैठक में उनकी बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। 

एनसीपी नेताओं द्वारा अजित पवार को वापस लौटने के लिए समझाने-बुझाने के बाद वह शरद पवार के आवास पर पहुंचे। इससे पहले दिन में अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।  

उन्होंने शनिवार को भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया था। संख्या नहीं रहने का हवाला देते हुए दोपहर में देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को अजित पवार को एनसीपी विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था। 

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस, एनसीपी और शिवेसना की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने देंवेद्र फड़नवीस सरकार को बुधवार शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने उसके एक दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए