लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अजित पवार गुट ने शरद पवार गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर की विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 22, 2023 12:26 IST

महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अजित पवार गुट ने शरद पवार गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर की याचिका 

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार गुट ने शरद पवार गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए कसी कमरअजित पवार गुट ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शरद पवार खेमे के विधायकों के खिलाफ दायर की याचिकालेकिन अजित गुट की याचिका में नवाब मलिक, सुमन पाटिल, अशोक पवार और चेतन तुपे का नाम नहीं है

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की याचिका दायर की है। इस संबंध में सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अजित पवार गुट ने यह याचिका अभी भी शरद पवार का समर्थन कर रहे कुछ विधायकों के खिलाफ दायर की है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार यह कदम शरद पवार खेमे द्वारा अजित पवार गुट का समर्थन करने वाले लगभग 41 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर करने के बाद आया है।

अजित पवार गुट ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष जिन विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका दायर की है, उनमें जयंत पाटिल, जितेंद्र अव्हाड़े, रोहित पवार, राजेश टोपे, अनिल देशमुख, संदीप क्षीरसागर, मानसिंह नाइक, प्राजक्ता तनपुरे, रवींद्र भुसारा, बालासाहेब पाटिल के नाम शामिल हैं, जो अब भी शरद पवार गुट के साथ हैं।

इस मामले सबसे दिलचस्प बात यह है कि अजित पवार गुट ने जो अयोग्यता याचिका विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष दायर की है, उसमें नवाब मलिक, सुमन पाटिल, अशोक पवार और चेतन तुपे का नाम शामिल नहीं है।

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों पहले ही एनसीपी के शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि एनसीपी में किसी तरह का कोई विभाजन नहीं है।

एनसीपी नेता अजित पवार ने इस साल जुलाई में पार्टी संस्थापक और अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ विद्रोह करते हुए कई विधायकों के साथ अगल गुट बना लिया था। उसके बाद अजित पवार महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री बन गये थे।

टॅग्स :NCPशरद पवारमहाराष्ट्रMaharashtraनवाब मलिकअनिल देशमुखAnil Deshmukh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?