लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 90 ट्रेन रद्द, वसई में फंसे 300 लोग

By भाषा | Updated: July 10, 2018 07:46 IST

मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। यहां बारिश की वजह से 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा।

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई। मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। यहां बारिश की वजह से 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वसई में जलभराव के कारण करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए।

हालांकि यहां के लोगों ने जिला प्रशासन के इस जगह को खाली करने की अपील मानने से इंकार कर दिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने ऐहतियाती कदम के तौर पर उनके घरों के निकट एबुलेंस खड़ी कर रखी थी।’’ 

इस मौसम में एक दिन में हुई यह सर्वाधिक बारिश है जिसके कारण कई सड़कों और गलियों में पानी भर गया। लोगों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा। बारिश और कम दृश्यता के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते रहे, सड़कों पर बने गड्ढों से समस्या और भी जटिल हो गयी है । 

कई स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी और कई लोग दफ्तर नहीं गए। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ रेलवे पटरियां पानी में डूब गए जिस पर रेल यातायात रोक दिया गया है । हालांकि, अन्य पटरियों पर सीमित गति से रेलगाड़ियां चलती रहीं।कुर्ला, सायन और दादर में बहुत अधिक जलभराव हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे में रेलगाड़ियां चल रही हैं और कोई भी सेवा रद्द नहीं की गई है। बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि बसें देरी से चल रही हैं लेकिन कोई भी सेवा रद्द या निलंबित नहीं की गई है।

मौसम विभाग ने मुंबई में कल तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया, ‘‘ इस मौसम में 24 घंटे में हुई यह सर्वाधिक बारिश है।’’ उन्होंने बताया कि इसी दौरान उपनगर सांताक्रूज में 122 मिमी बारिश हुई।

टॅग्स :मुंबईमुंबई बारिशमहाराष्ट्रमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप