लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 27 घायल; कइयों की हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2023 10:06 IST

रायगढ़ के एसपी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे में करीब 27 लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरायगढ़ के खपोली इलाके में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई।घायलों को खपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस में 40 से 45 लोग सवार थे।

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। रायगढ़ के खपोली इलाके में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 27  लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। दो दर्जन से अधिक लोगों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ये हादसा हुआ। घायलों को खपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से कइयों की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंडे ने बताया कि हताहतों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस का एक दल और ट्रैकर का एक समूह बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह