लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रायगढ़ में गिरी पांच मंजिला इमारत के मलबे के नीचे से बचाया गया 4 साल का बच्चा, 17 लोग अब भी लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2020 14:43 IST

Maharashtra Raigad Building Collapse: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कजलपुरा इलाके में 5 मंजिला इमारत सोमवार रात (24 अगस्त) को ढह गई। इस इमारत में 40 से 45 परिवार रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दल मौके पर मौजूद हैं और हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है।

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने के हादसे के एक दिन बाद भी बचावकर्मियों ने मलबे में जीवितों की तलाश जारी रखी हुई है। वहीं पुलिस ने कहा कि 17  लोग अब भी लापता हैं। रायगढ़ में ढही बिल्डिंग के मलबे के नीचे से आज (25 अगस्त) एक 4 वर्षीय बच्चे को बचाया गया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोसल मीडिया पर सामने आई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कजलपुरा इलाके में 5 मंजिला इमारत के गिरने से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ये हासदा सोमवार रात (24 अगस्त) को हुआ। महाराष्ट्र NDRF अधिकारी आलोक कुमार ने कहा, हमने एक शव निकाला है और एक बच्चे को सु​रक्षित बाहर निकाला है। 17 लोग अभी और मलबे में फंसे हो सकते हैं। यहां पर NDRF की 3 टीमें तैनात हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस इमारत में 40 से 45 परिवार रहते थे। अभी भी इमारत के मलबे लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन इकाई के मंत्रालय राज्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महाड तहसील के काजलपुरा में ‘तारक गार्डन’ इमारत सोमवार देर शाम करीब सात बजे ढह गयी। अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब 40 फ्लैट थे। 

उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों को महाड के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जगह मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर काम कर रही है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने जानें क्या कहा?

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने ''पीटीआई-भाषा'' को बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और 17 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर गिरने से चोटिल हुए एक शख्स की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने कहा,  यह व्यक्ति इस इमारत में नहीं रहता था, लेकिन जिस समय यह गिरी तब वहां पास से निकल रहा था और उसे पत्थर लगा। उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

टॅग्स :महाराष्ट्रईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप