लाइव न्यूज़ :

बीबीसी सर्वेक्षण: महाराजा रणजीत सिंह दुनिया के सर्वकालिक महान नेता चुने गए

By भाषा | Published: March 06, 2020 6:08 AM

38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘‘सर्वकालिक महान नेता’’ बन गए हैं।‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया।

भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘‘सर्वकालिक महान नेता’’ बन गए हैं।

बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया।

38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए। उन्होंने पुर्तगाल के आधिपत्य से गिनी को मुक्त कराने के लिए दस लाख से अधिक लोगों को एकजुट किया और इसके बाद कई अफ्रीकी राष्ट्र स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित हुए।

युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ त्वरित निर्णय और राजनीतिक सूझबूझ के लिए तीसरे स्थान पर रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम महिलाओं में सर्वाधिक रैंक प्राप्त पांचवें स्थान पर रहीं।

‘‘पंजाब के शेर’’ के नाम से मशहूर रणजीत सिंह आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता के बाद सत्ता में आए थे। पत्रिका में बताया गया कि 19वीं सदी के शुरुआती दशक में उन्होंने सिख खालसा सेना का आधुनिकीकरण किया था। 

 

टॅग्स :बीबीसीलोकमत हिंदी समाचारसिखSikh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Narendra Modi Interview: महाराष्ट्र में कौन सा नया उद्योग क्षेत्र पीएम मोदी की प्राथमिकता में है? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

भारतPM Narendra Modi Interview: भाजपा के साथ आने के लिए क्या शरद पवार के साथ कभी चर्चा हुई थी? पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

पूजा पाठनरेंद्र कौर छाबड़ा का ब्लॉग: मानवीय जीवन मूल्यों के धनी थे गुरु तेग बहादुर जी

पूजा पाठHappy Baisakhi 2024: जानें बैसाखी पर्व का महत्व, क्या हैं इसकी विशेषताएं और मनाने का कारण?

भारतLokmat Maharashtrian of the year awards 2024: ईशा अंबानी; जानिए एक सफल बिजनेस वुमन की कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi High Court: बेटी की आबरू लूटने वाला पिता दोषी करार, कोर्ट ने दिया फैसला

भारतLok Sabha Election 2024: सपा को मिला राजा भैया का साथ, प्रतापगढ़ समेत इन सीटों के लिए किया ऐलान, BJP को बड़ा झटका!

भारत"न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी अवैध": सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश

भारतआंध्र प्रदेश: बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से 6 लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

भारतLok Sabha Elections 2024: "ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' को छोड़कर 'मुल्ला, मदरसा, माफिया' की खातिदारी कर रही हैं", अमित शाह ने बंगाल में तृणमूल पर किया हमला