लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश का ‘कांट्रेक्ट किलर’ गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

By भाषा | Updated: January 28, 2019 22:15 IST

राजस्थान के सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से गत 25 जनवरी को गिरफ्तार किये गये दो बदमाशों रामभोला और श्रीराम की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Open in App

राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ‘एसओजी’ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के एक कथित ‘कांट्रेक्ट किलर’ (पैसा लेकर हत्या करने वाला) को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी वहां एक उपसरपंच को मारने का मौका ढूंढ रहा था।

एसओजी के दल ने मध्यप्रदेश के धार जिले के गुरूचरण सिंह को मध्यप्रदेश एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच पिस्टल, कई कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।

राजस्थान के सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से गत 25 जनवरी को गिरफ्तार किये गये दो बदमाशों रामभोला और श्रीराम की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

दोनों बदमाशों के कब्जे से पांच हथियार (चार देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा) तथा 14 कारतूस बरामद किये गये थे। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उक्त हथियार आरोपी गुरूचरण से ही लाये गये हैं।

एसओजी के उपमहानिरीक्षक नितिनदीप बलग्गन ने सोमवार को बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी गुरूचरण ने मध्यप्रदेश के एक राशन डीलर से उसके गांव के उपसरपंच को मारने की सुपारी ली थी। सूचना के आधार पर एसओजी को कल मध्यप्रदेश रवाना किया गया और आरोपी गुरूचरण को वहां अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप