लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : रेत माफियाओं के हमले में थानेदार घायल, छह आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:14 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), पांच फरवरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में रेत माफियाओं ने शुक्रवार को कथित रूप से पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे एक थानेदार घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह को सूचना मिली थी कि चंबल नदी से अवैध रेत खनन करके कई ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्वालियर की ओर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी और पुलिस बल मुरैना और ग्वालियर को जोड़ने वाले रास्ते में पहुंच गया।

भदौरिया ने बताया कि जलालपुर गांव के पास रेलवे अंडर ब्रिज से रेत से भरे हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने अंडर ब्रिज पर डंपर लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और डंपर को टक्कर देते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित भागने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें रोक रहे थाना प्रभारी कुशवाह को रेत माफियाओं ने वाहन से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए, इसके बाद पुलिस बल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवरों को अवैध रेत के साथ पकड़ लिया।

भदौरिया ने बताया, ‘‘रेत माफिया के छह लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो देशी कट्टे और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया, ‘‘कुशवाह को चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे